झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आज देर शाम अम्बे माता मंदिर अस्पताल चौराहा से रक्त जाग्रति यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो की 7 दिनों तक चलेगी जिसका उद्देश्य हर वार्ड में हर घर में जाकर रक्तदान के फायदे बताना व इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करना है। इस यात्रा का शुभारंभ डॉ. कमलेश परस्ते, डॉ. मनीष दुबे व पूरी टीम ने किया। रक्त दान समिति के सदस्यों ने सभी से निवेदन किया कि इस रक्त जाग्रत यात्रा का हिस्सा बने व इस अभियान से जुड़े व इस अभियान को सार्थक बनाए। रक्त दान यात्रा अम्बे माता मंदिर से प्रारंभ हो कर आजाद चौक तक पहुंचा, जिस दौरान आम जन को रक्तदान हेतु प्रेरित करने हेतु संदेश दिया। नगर मे अगले सात दिनो मे प्रत्येक वार्ड मे जागरुकता रैली निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *