झाबुआ। मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ (संबद्ध: भारतीय मजदूर संघ) के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण, सुरक्षात्मक सुविधाओं, स्वास्थ्य लाभ तथा कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री निर्मला भूरिया ने सभी न्यायसंगत मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को इनका परीक्षण कर व्यावहारिक व सकारात्मक समाधान निकालने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव जी.वी. रश्मि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संगठन की ओर से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, महिला प्रभारी वंदना राजौरिया, मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुनीता त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा गोयल तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यों की सराहना, प्रदेश के मुखिया ने भी दिल से जताया आभार