जितेंद्र वर्मा, जोबट

दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर में पटाखा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जोबट के दशहरा मैदान स्थित पुलिस ग्राउंड में पटाखा दुकान लगाने के लिए कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद द्वारा दुकानों के आवंटन को लेकर तहसीलदार की मौजूदगी में चिट्ठियां खोली गईं।

जानकारी के अनुसार, पटाखा दुकानों के संचालन के लिए इच्छुक आवेदकों ने नगर परिषद में अपने आवेदन प्रस्तुत किए थे। कुल 27 आवेदन प्राप्त होने के बाद नगर परिषद द्वारा नियमानुसार दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान तहसीलदार की उपस्थिति में चिट्ठियां खोली गईं, ताकि आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

पटाखा दुकानों के लिए दशहरा मैदान स्थित पुलिस ग्राउंड में स्थान निर्धारित किया गया है। दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटाखा दुकानों का संचालन निर्धारित स्थान पर कराया जाएगा। नगर परिषद की इस प्रक्रिया के बाद अब आवेदकों को दुकानों के आवंटन का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *