थांदला। नगर परिषद थांदला द्वारा आयोजित नगर के प्रसिद्ध 65 वें विजयादशमी मवेशी मेले में 3 दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें दूर दराज जनजातीय क्षेत्र की 16 टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्वप्रथम कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल तथा मेला समिति अध्यक्ष एवं पार्षद जगदीश प्रजापत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व टॉस करवा कर मैच प्रारम्भ किया। कबड्डी खेल प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार राशि 11000 रूपये तथा द्वितीय पुरस्कार राशि 5500 रूपये निर्धारित किए गए थे, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि से खिलाड़ियों ने प्रथम पुरस्कार की राशि की मांग 15000 रूपये करने को कही थी, खिलाड़ियों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए सुनील पणदा द्वारा पुरस्कार की राशि बढ़ा कर 15000 रूपये कर दी गई। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कलसिंह भाबर। SDM भास्कर गाचले तथा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा सम्मिलित हुए। फाइनल मैच में संजय क्लब उदयपुरिया vs नगर परिषद थांदला की टीम के बीच घमासान मुकाबला हुआ, उदयपुरिया विजेता रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ (गोलू) उपाध्याय, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौड़, सुधीर भाबर, जीवन पाटीदार, जसवंतजी डामोर, दिलीप डामोर सम्मिलित हुए। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभय पाल, लालचंद देवल, मिट्ठूसिंह गणावा, जामसिंह मुणिया, राजेश परमार, रतनसिंह बारिया तथा कालुसिंह बेहरा का सराहनीय योगदान रहा l Post navigation तत्वज्ञ श्री धर्मेन्द्रमुनिजी के सान्निध्य में सोमवार को होगा नव दिवसीय ओलीजी तप आराधना का समापन