जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों की मदद कर उन्हें नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के लिए फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इससे क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, नानपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद नानपुर में 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग पूरी नहीं हुई है। मोरीफलिया सहित आसपास के ग्रामीण लंबे समय से यहां एंबुलेंस की सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना के समय घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ती है। गौरतलब है कि पिछले दिनों क्षेत्र में अलग-अलग बाइक हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से नानपुर में एंबुलेंस की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *