रितेश गुप्ता, थांदला आचार्य श्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ श्री धर्मेन्द्रमुनिजी , संदीपमुनिजी आदि ठाणा- 8 स्थानीय पौषध भवन पर व साध्वी निखिलशीलाजी आदि ठाणा-4 दौलत भवन पर वर्षावास हेतु विराजित है यहां ज्ञान, दर्शन, चारित्र एवं तप की विशिष्ट आराधना में श्रावक-श्राविकाएँ उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। संत एवं साध्वी मंडल के सानिध्य में प्रतिदिन राईय प्रतिक्रमण, प्रार्थना, व्याख्यान प्रातः 09 से 10 बजे तक, दोपहर में वाचनी एवं ज्ञान चर्चा, शाम को देवसिय प्रतिक्रमण, चौवीसी आदि विविध धर्माराधनाएं हो रही हैं। संत और साध्वी मंडल के सानिध्य में नव दिवसीय ओलीजी की तप आराधना 45 श्रावक-श्राविकाओं द्वारा की जा रही है ।ओलीजी तप आराधना करवाने का लाभ अणु मित्र मंडल ने लिया है । इस आराधना का समापन 26 अक्टूबर सोमवार को होगा इस प्रसंग पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं आयंबिल, नीवीं आदि विविध तप आराधना करेगें। वही 25 अक्टूबर रविवार को पक्खी पर्व मनाया जाएगा शाम को 06.00 बजे से पक्खी प्रतिक्रमण प्रारंभ होगा। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण पौषध भवन पर व श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन पर होगा। श्री संघ ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं से पक्खी पर्व पर व ओलीजी तप आराधना समापन पर अधिक से अधिक तप, त्याग एवं अपनी शक्ति अनुसार धर्म आराधना आदि करने का आह्वान किया हैं। *मंगलवार को होंगे सामूहिक पारणे* नव दिवसीय ओलीजी तप आराधकों आदि विभिन्न तप आराधना करने वाले समस्त तपस्वियों के सामूहिक पारणे 27 अक्टूबर मंगलवार को स्थानीय महावीर भवन पर होंगे। सामूहिक पारणे करवाने का लाभ भी अणु मित्र मंडल ने लिया है। यहां पर तपस्वी मंगलेश नानालाल श्रीश्रीमाल, शकुंतला बुद्धिलाल कांकरिया, स्वीटी मनोज जैन , सपना दीपक रुनवाल व साक्षी राकेश श्रीमाल श्रेणी तप की तपस्या कर रहे हैं । शनिवार को धर्मसभा में तपस्वी मधुबाला माणकलाल लोढ़ा व मुक्ति दीपक रुनवाल ने 7 -7 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए । संचालन संघ के सचिव हितेश शाहजी ने किया । Post navigation छकतला में नवरात्रि महोत्सव की सफलता पर गरबा उत्सव समिति ने जताया आभार