झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जीएसटी को जानने हेतु वाणिज्य कर विभाग द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन सभी शहरों में किया जा रहा है। इसी क्रम मे वाणिज्य कर विभाग व्रत झाबुआ द्वारा थांदला में 3 जून को पंजीयत व्यवसायों को 1 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी कानून के प्रावधानों से अवगत कराने हेतु दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जीएसटी कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जो भी व्यापारी इस बारे में जानकारी चाहते हो या समझना चाहते हो बैठक में उपस्थित हो सकते हैं। Post navigation कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को भी पार्टी में शामिल करने का किया था दावा रक्त जाग्रति यात्रा, घर-घर पहुंचकर बताएंगे रक्तदान के फायदे