पीयूष चन्देल, अलीराजपुर राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं से बेगम हज़रत महल स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लेने की अपील की है। अध्यक्ष जहीर मुगल ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत मौलाना आज़ाद शिक्षा प्रतिष्ठान, अधिसूचित 6 अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन) की मेधावी छात्राओं को बेगम हज़रत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रदान करता है। प्रतिष्ठान ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिये उपरोक्त योजना के पंजीकरण शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है । योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो अपनी आगे की पढ़ाई नियमित रूप से ग्रहण कर रही हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख या उससे कम हो तथा पिछली कक्षा में उनका परीक्षा परिणाम 50% रहा हो, वे ही इस योजना के लिये पात्र होंगी । योजना के तहत कक्षा 9 वीं एवम 10 वीं में अध्ययनरत छात्राओं को क्रमशः 5000/- एवम कक्षा 11 वीं एवम 12 वीं में अध्ययनरत छात्राओं को क्रमशः 6000/- छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाती है, जो उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता के लिये प्रदान की जाती है । जहीर मुगल ने बताया कि पात्र आवेदक अपने ऑन लाईन फार्म प्रतिष्ठान की वेबसाइट scholarship -maef.org पर जाकर जमा कर सकते हैं । इस हेतु उन्हें अपनी पिछली परीक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, स्कूल/ संस्थान का मोबाईल नम्बर, डायस कोड, पिनकोड, स्वयं का मोबाइल नम्बर, मेल आई डी की जानकारी एम.पी.ऑन लाईन सेंटर के माध्यम से सम्मिलित करना आवश्यक होगा। फार्म सम्मिलित हो जाने के बाद जो फार्म प्रिंट होकर निकलेंगे उस पर स्कूल/संस्थान का सत्यापन अनिवार्य होगा । आवेदक 31 अक्टूबर तक अपने आवेदन जमा करा सकेंगे। Post navigation गणेश उत्सव व मुहर्रम पर्व को लेकर हुई थाना परिसर पर बैठक चेकिंग के दौरान अवैध रेत से भरे 6 डम्पर को पुलिस ने किया जब्त