जितेंद्र वाणी@नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत लगातार अवैध रेत का कारोबार फल फूल रहा है जिसको लेकर कल रात नानपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि चेकिंग के दौरान खंडवा बड़ौदा रोड पर गुजरात से इंदौर की ओर जा रहे छह डंपर को पकड़ कर थाने में खड़ा किया गया। इन वाहनों की रॉयल्टी खनिज अधिकारी के द्वारा चेक कर आगे कार्रवाई की जाएगी। Post navigation बेगम हज़रत महल स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लें, अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राएँ डायलिसिस वार्ड में चल रही अनियमितताओं व टेक्नीशियन की हठधर्मिता के खिलाफ ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन