जितेन्द्र वाणी@नानपुर नानपुर थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि आने वाले समय में गणेश उत्सव व मुहर्रम पर्व को लेकर बैठक रखी गई थी जिसमें सभी धर्म व समुदाय के सदस्य बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में पूरी तरह सोशल डिस्टेसिंगवका पालन किया गया सभी सदस्य द्वारा मास्क लगाए हुए थे। इस अवसर पर वाणी समाज से जितेंद्र वाणी, मुस्लिम समाज से सिराजुद्दीन पठान , बोहरा समाज से शफकत हुसैन दाउदी, माली समाज से गजानंद माली , वर्मा समाज से मांगीलाल वर्मा , कन्हया राय सुफ़ू भाई,आदिवासी समाज से सरपंच सावन सिंह मारू, शांति समिति की बैठक में शामिल सभी समाज जनों ने प्रशासन का सहयोग कर शासन के नियमों का पालन करने का कहा व सभी त्योहार शासन की गाइट लाईन अनुसार मनाएंगे। Post navigation झाबुआ-आलीराजपुर जिला झेल रहा कोरोना की मार; 19 नए कोरोना के कैस बेगम हज़रत महल स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लें, अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राएँ