समर कैंप में बच्चों पॉवर प्वाइंट द्वारा बच्चों को समझाते फादर माइकल मकवाना

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप डॉ. बसील भूरिया के निर्देशन पर बालक यीशू संघ के बालक-बालिकाओं हेतु समर कैंप आयोजन फ्लॉवरलेट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मछलईमाता थांदला में किया जा रहा है। डीनरी स्तर पर जिसमें थांदला, बड़ीधामनी, डूंगरीपाड़ा, मेघनगर, पंचकुई, झापदरा, उन्नई, पेटलावद, जामली आदि के बच्चों को समर कैंप के माध्यम से गीतों, खेलकूद द्वारा लीडरशीप, अनुशासन, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान, व्यवहारिक जीवन में एक-दूसरे के साथ सुमधुर संवाद कैसे होना चाहिए? चरित्र निर्माण, राष्ट्र प्रेम के प्रति उत्तरदायी, भीली संस्कृति, भीली भाषा को प्रोत्साहन तथा नशामुक्ति संबंधी जानकारी पॉवर प्वाइंट के माध्यम से बच्चों को सिखाया जा रहा है। तीन दिवसीय समर कैंप में थांदला डीनरी के 200 बच्चे भाग ले रहे हैं। बालक यीशू संघ एवं डायरेक्टर फादर सोनू वसुनिया एवं सिस्टर हेमंती ने बताया कि इस आयोजन के प्रमुख वक्ता फादर वीरेंद्र भूरिया, फादर जामू कटारा, फादर माइकल मकवाना, सिस्टर मोनिका, सिस्टर सुसन्ना ने प्रभावी उद्बोधन व मार्गदर्शन दिया। मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने बताया कि कपिल मेड़ा, अंकित गणावा, नितिश पारगी, रेबेलोदास, वंदना चरपोटा, पंकज भूरिया, लुकस वसुनिया, सोनू रावत, राहुल भूरिया, सागर गोवरिया द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *