झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के वयोवृद्ध केसरीमल नागर का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। हंसमुख, मृदुभाषी केसरीमल नागर के निधन से नगर में शोक छा गया। धार्मिक प्रवृत्ति के केसरमलजी नागर स्व. मोतीलाल नागर के पुत्र महेन्द्र एवं राजेन्द्र नागर के पिता एवं उमंग, सौरभ, यश, आदित्य के दादा एवं आरव के परदादा केसरीमल नागर का निधन होने से नागर समाज के साथ सभी धर्मों के लोगों में शोक व्याप्त है। नागर समाज के वरिष्ठ एवं गणेश मंंदिर न्यास मंडल के उपाध्यक्ष केसरमल नागर का लंबे समय से बीमार थे। नागर की अंतिम यात्रा कल 17.5.2017 को सुबह 8बजे निवास स्थान सुभाष मार्ग नागर मोहल्ले से निकाली जाएगी। Post navigation बालक यीशू संघ समर कैंप में बच्चों को दिया चरित्र निर्माण-राष्ट्रप्रेम की सीख ट्रैक्टर में दबकर ड्राइवर की मौत