जितेंद्र वाणी, नानपुर अखिल भारतीय वाणी समाज ने निवाली में एक व्यापारी की मौत के बाद उसकी मौत के जिम्मेदार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। आलीराजपुर जिले के नानपुर के वाणी समाज में भी घटना को लेकर आक्रोश है। इसे लेकर वाणी समाज निवाली, नानपुर, जोबट, कुक्षी, अलीराजपुर एवं प्रदेश के अन्य स्थानों पर रहने वाले वाणी समाज द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा की 14 अक्टूबर को तो ढाई बजे चंदूलाल पिता जीवनलाल वाणी निवासी वाणी मोहल्ला निवाली ने व्यापारी की मौत के मामले में 19 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अखिल भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष मनोहरलाल वाणी, जोबट वाणी समाज अध्यक्ष भूरालाल वाणी, नानपुर वाणी समाज अध्यक्ष डॉ. राजू वाणी, आलीराजपुर वाणी समाज अध्यक्ष जयंतीलाल वाणी, अखिल भारतीय वाणी समाज के मीडिया प्रभारी जितेंद्र वाणी आदि ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए श्रद्धांलजि दी है। देखिए वीडियो में क्या मांग कर रहे हैं... https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-15-at-2.50.59-PM.mp4 Post navigation निवाली में वाणी समाज के व्यापारी की मौत से समाजजनाें में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा घोष की धुन पर कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह हुआ स्वागत