जितेंद्र वाणी, नानपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नानपुर में पथ संचलन निकला। शास्त्रों के साथ शस्त्र पूजन सनातन धर्म की परंपरा रही है। हजारों वर्षों की यातनाएं एवं संघर्षों के बाद भी सनातन संस्कृति की मूल परम्पराए सुरक्षित है। इतिहास साक्षी है हिंदू समाज ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया, सर्वे भवंतु सुखिनः एवं वसुदेव कुटुंबकम के भाव रखते हुए सभी धर्म एवं पंथों का सम्मान किया। जब जब आवश्यकता पड़ी तो देश एवं धर्म की सुरक्षा के लिए शस्त्र धारण कर संघर्ष करने के लिए भी तत्पर रहा। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-22-at-9.56.55-AM.mp4 उक्त विचार मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आलीराजपुर के जिला कार्यवाहक मनीष राठौर ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा संगठित हिंदू ही सशक्त राष्ट्र का आधार है इस भाव से संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में की थी। आज भारत की शक्ति और सामर्थ्य दोनों बड़ा है। वर्तमान में विश्व की भारत की ओर देखने की दृष्टि भी बदली है। आज भारत विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। भारत प्राचीन काल से ही विश्व गुरु है, आगे भी रहेगा। हमे अपने गौरवशाली इतिहास को सदैव याद रखना चाहिए। समाज को भी संगठित रहकर अपनी शक्ति जागृत करने की आवश्यकता है। जब-जब देश पर विपत्ति आती है संघ का स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा में लग जाता है। राठौर ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बना तथा श्री राम लला भी विराजित हो गए, अब हमें राम राज्य की स्थापना करनी होगी ताकि समाज में जो जातीगत भेद-भाव हे वो समाप्त कर समरसता का भाव बड़े, परिवारों के बिखराव को समाप्त कर कुटुंभ में सौहार्द बड़े, पॉलीथिन मुक्त जीवनशैली, ओर रासायनिक खाद मुक्त कृषि को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण हो। भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए भारत के प्रत्येक नागरिक में नागरिक अनुशासन के भाव भरना तथा भारत के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए स्वदेशी जीवन शैली अपनाना। समस्याएं अनेक समाधान सिर्फ एक सशक्त संगठित हिंदू समाज। विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महाकाल मंदिर समिति के प्रमुख राजू पटेल तथा अध्यक्षता गोपाल गोशाला भागवत समिति के अध्यक्ष दिनेश राठौड़ ने की। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचलन नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ पुनः रामचॉक में समापन हुआ।संचलन का विभिन्न मार्गो व चौराहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत व अभिनंदन किया गया। विभिन्न संगठनों व मातृशक्ति द्वारा सुंदर रगोली बनाई साथ ही पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक संघ की गणवेश में घोष की रचनाओं पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया व पुलिस प्रशासन के अधिकारी अपनी टीम के साथ पुरी मुस्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था करते नजर आए। Post navigation निवाली में वाणी समाज के व्यापारी की मौत से समाजजनाें में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी गठित, पढ़िए किसे क्या दायित्व दिया