झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शनिवार प्रात: 5 बजे मेघनगर रेलवे स्टेशन से 45 तीर्थयात्रियों का जत्था द्वारकाधीश के दर्शन हेतु रवाना हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता ने मांडली, चैनपूरा, खालखण्डवी, रंभापुर, नरसिंहपुरा, मेघनगर से जाने वाले 45 तीर्थयात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई अभिनव योजना के बारे में तीर्थ यात्रियों से चर्चा कर सफल यात्रा की मंगल कामना की। इस अवसर पर जनपद के सीईओ वीरेन्द्रसिंह रावत, जनपद के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। Post navigation ब्लॉक क कांग्रेस ने दी सत्यदेव कटारे को श्रद्धांजलि अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर की कार्यालयों की सफाई