झाबुआ लाव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आला अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय तहसील प्रांगण एंव जनपद कार्यालय परिसर में एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, तहसीलदार ए. राही एवं सीईओ पीसी वर्मा ने कर्मचारियों के साथ मिलकर बारिश में अनावश्यक लग गई झाडिय़ां एवं कचरा को साफ करने के लिए शनिवार को एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एसडीएम सत्यनारायण दर्रा ने कहा की इस परिसर को स्वच्छ बनाये रखना हमारा कर्तव्य है एवं इसे मात्र अभियान तक ही सीमित न रखते हुए हमें अपनी आदत में शुमार करना है। Post navigation द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा पर गए यात्रियों का मंडल अध्यक्ष ने किया स्वागत संघ के पथ संचलन में हुई जगह-जगह पुष्पवर्षा