झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नगर मे विशाल पद संचलन निकाला गया । संचलन स्थानीय अष्ट हनुमान मंदीर बावड़ी से प्रारंभ होते हुए सम्पुर्ण नगर भ्रमण कर पुन: अष्ट हनुमान मंदिर पंहुचा। संचलन का नगर मे जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन के पूर्व जिला प्रचारक मोहन मालवी, विभाग सह शारीरिक प्रमुख रुस्तमसिंह चरपोटा, जिला कार्यवाह राजेश डावर, तहसील कार्यवाह कमलेश वर्मा द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक दिया गया जिसके उपरान्त नगर में पथ संचलन निकाला गया। Post navigation 60 हजार की सागवान लकड़ी के साथ वाहन जब्त, आरोपी हुआ फरार जल उपभोक्ता संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ