झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वह पूर्व परिवहन मंत्री सत्य देव कटारे का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। काफी लंबे वक्त से बीमार थे कटारे। उनके निधन होने से मप्र कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई हैं। वे ओजश्वी वक्ता के साथ साथ ईमानदार व मिलनसार प्रतिभा के धनी थे। प्रखर नेता के रूप मे भी जाने जाते थे। उनके द्वारा विधानसभा मे अनेक बार सरकार को अपने निर्णय से पीछे हटना पड़ा। उनके निधन पर सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, विधायक वीरसिंह भूरिया, रतनसिह भाबोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, गुरूप्रसाद अरोरा, नारायण भट्ट, चैनसिंह डामोर, विकास रावत, राजेश फौजदारसिंह डामोर, पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिया, मनीष बघेल, सुधीर भाबोर, मुस्तम बोहरा, सांसद प्रतिनिधि गुलामकादर खान, आनन्द चौहान, कादर शेख, मोईनद्दीन सैयद, महेन्द्र नागर, रामू वर्मा आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। Post navigation नेताजी ट्राफी का आगाज शुक्रवार से द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा पर गए यात्रियों का मंडल अध्यक्ष ने किया स्वागत