झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
नगर के पूर्व सरपंच एवं नगर में खेलो को बढ़ावा देने वाले नेताजी मनोहर कावडिय़ा की स्मृति में स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान प्रांगण पर आज से शक्ति क्लब के तत्वावधान में नेताजी ट्राफी द्वितीय फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट का का उद्घाटन शक्ति क्लब के वरिष्ठ सदस्यों दिलीप प्रजापत, सुभाष कर्णावत, नरेन्द्र प्रजापत, चंचल जैन, किशनलाल प्रजापत, समाजसेवी विनोद बाफना, भरत मिस्त्री रोटरी अध्यक्ष जयन्त सिंहल और नटवर बामनिया द्वारा किया जाएगा। क्लब के राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि नेताजी के मार्गदर्षन में ही नगर में खेल जिन्दा हुये और बड़े स्तर तक फुटबॉल में शक्ति क्लब ने स्थान बनाया था। आज उन्ही की स्मृति में यह ट्राफी आयोजित की जा रही है। जिसमें जिलेभर की 16 से अधिक टीमें भाग ले रही है। क्लब के जिम्मी निर्मल ने बताया कि आज से प्रारंभ हो रही यह ट्राफी 3 दिन तक चलेगी और 23 अक्टूबर रविवार को इसका समापन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु क्लब के साथ साथ, रोटरी क्लब अपना, मेघनगर इलेवन, जिला फुटबाल एवं उत्थान समिति झाबुआ और नेताजी फैन्स क्लब के सदस्य, दीपक पंचाल, जेवियर मास्टर, फिरोज इनाल, मुन्ना इनाल, मोहसिन, बंटू पंचाल, दिविक कावडिय़ा, विक्की प्रजापत, जयविक्रांत, सहित कई युवा अपने कार्य में लग गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *