मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ कस्बे के व्यस्त क्षेत्र में सोमवार को की शाम लगभग 5:30 बजे एक महिला दुकान से घर जा रही थी , पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति उसके गले से मंगलसूत्र झपट कर बाइक पर सवार होकर भाग निकलने मे कामयाब रहा। घटना की सूचना पर पुलिस थाना आम्बुआ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हमारे संवाददाता को कस्बा निवासी बबलू सोलंकी ने बताया कि सोमवार की शाम 5:30 बजे मेरी पत्नी श्रीमती सपना दुकान बंद कर घर जा रही थी पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक अज्ञात युवक जो कि बाइक पर सवार था ने किसी का पता पूछा और झपट्टा मारकर गले में पहना हुआ मंगलसूत्र को खींचकर कर भाग गया जब तक वह कुछ समक्ष पाती अज्ञात युवक निकल चुका था। घटना की सूचना पुलिस थाना आम्बुआ में दी गई जहां पर अप. क्र. 25/2025 धारा304(2) बी एस एन के तहत प्रक्ररण कायम किया गया है तथा विवेचना जारी है। इस अप्रत्याशित घटना से कस्बे में हड़कंप मचा है, महिलाओं में भय व्याप्त है। स्मरण रहे कि कस्बे में हुड़दंग मचाने वाले बाइकर्स के कारण लोग परेशान हैं तथा विगत वर्ष नागरिकों ने इन पर लगाम लगाने के लिए आवेदन पुलिस थाना आम्बुआ में दिया था साथ ही सुरक्षा समिति की बैठकों में भी यह मुद्दा अनेकों बार उठाया गया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस कारण आसामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं। कस्बा निवासियों की प्रशासन से मांग है कि इस ओर ध्यान देना जरूरी है।वरना भविष्य में कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। मामले में बीट प्रभारी एएसआई केएल अलावा ने कहा घटना की सूचना प्राप्त हुई है उसकी तफ्तीश जारी है, शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होगा। Post navigation दाऊदी बोहरा समाज की सबसे नन्ही बच्ची 4 माह की जहरा ने किया रोजा एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें साथ ही उसके प्रति संकल्पित हों : भरतसिंह पटेल