मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आज के युवा कल का भविष्य हैं, उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए विधार्थी जीवन में ही यह तय करना होगा कि उन्हें क्या बनना है,उसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसके प्रति संकल्पित हों, तभी आप सफल हो सकेंगे।

     उक्त विचार पी.एम श्री उ मा वि आम्बुआ में आयोजित केरियर मार्ग दर्शन कार्यक्रम में सेवा निवृत्त न्यायाधीश श्री भारत सिंह रावत (पटेल) ने व्यक्त किए, आगे उन्होंने उपस्थित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शासन की ओर से भविष्य में केरियर मार्ग दर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आगे बताया कि आपको जिस क्षेत्र में जाना है उसी के अनुसार विषयों का चयन करें और अपने भविष्य का निर्माण करें। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ श्री आयुष पाटीदार ने बताया कि युवा अपनी पढ़ाई के समय ही यह‌ विचार कर लें कि उन्हें किस क्षेत्र में जाना उसी के अनुसार अपना अध्ययन करें प्रतिस्पर्धा के इस युग में लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें परेशानी आने पर वरिष्ठ जनों से मार्ग दर्शन लेने में झिझक महसूस न करें,।

कार्यक्रम में बच्चों को मार्ग दर्शन देते हुए संस्था के प्रभारी प्राचार्य लोंगसिंह भयडिया ने बताया कि बच्चे पढ़ाई के दौरान जब विषयों का चयन करें तो उसमें अपनी रूचि का ध्यान रखें , ऐसा न करें कि आप की रूचि उस विषय में नहीं है मगर आपका मित्र जो विषय ले रहे हैं आप भी वही विषय ले लें क्योंकि आप दोस्त को छोड़ना नहीं चाहते हैं,इस लिए भीड़ का हिस्सा न बन कर अपने विवेक से अपना केरियर बनाने का प्रयास लक्ष्य निर्धारित कर करने की ओर कदम बढ़ाएं, कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक गोपाल गोयल ने बताया कि शासन की ओर से यह केरियर मार्ग दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, आज सरकारी नौकरी के लिए प्रतिस्पर्धाएं बढ़ रही हैं इस लिए तैयारी भी उसी हिसाब से करना जरूरी है, सरकारी नौकरी के अलावा निजी क्षेत्रों में तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर के भी अपना केरियर बनाने का प्रयास किया जा सकता है,इस आयोजन में पी एम श्री उ मा वि आम्बुआ,बोरझाड तथा बड़ी जुआरी कालूवाट एवं मां पार्वती मेमोरियल स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया, कार्य क्रम के पूर्व कार्य क्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री भारत सिंह रावत, डॉ आयुष पाटीदार एवं वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, अतिथियों का स्वागत संस्था परिवार द्वारा किया गया, अतिथियों द्वारा कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *