सररदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट
सरदारपुर तहसील के ग्राम पंचायत नरसिंह देवला में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कई धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजन हुए हैं। वैसे ही आज अति प्राचीन ग्राम नरसिंह देवला में भगवान नरसिंह के मंदिर पर कई श्रद्धालु भक्त दूर दूर से आए और बड़ी धुम धाम गुरु पूर्णिमा मनाई साथ ही श्रद्धालु भक्तजनों ने भंडारे की महाप्रसादी का भी लाभ लिया। साथ ही गुरु भक्तों ने महंत श्यामजी महाराज की पूजा अर्चना कर गुरु वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर पूरी तहसील में कहीं मंदिरों पर रखे गए भंडारे का आयोजन सफल हुए। नरसिंह मंदिर पहुंचे विधायक वेलसिंह भूरिया जिन्होंने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। वही तहसील का एक ऐसा मात्र मंदिर है जहां विगत 2008 से अखंड राम धुन चल रही है जहां 24 घंटे हरे राम हरे कृष्णा की धुन सुनाई देती है। आसपास के 24 गांव के लोग बारी-बारी से रामधुन के लाभार्थी होते हैं जो समय समय पर राम धुन में पधारकर रामधुन की अखंडता को चलाएं रखे हैं। जीणोद्धार श्री नरसिंह मंदिर का कार्य चालू है यह एक ऐसा मंदिर है जो पूरे जिले में सर्वश्रेष्ठ बताया जा रहा है। श्री नरसिंह भगवान के सिर्फ मध्यप्रदेश से ही नहीं गुजरात से भी श्रद्धालु भक्त जन आते हैं, यहां का साक्षात्कार है की यहां जो मन्नत ली जाती है वह पूर्ण होती है और जिनकी मन्नत यहां पूरी हो जाती है वह कार्तिक पूर्णिमा को यहां आते हैं अपने हाथ और पैरों में बेडिय़ां डालकर मंदिर में जैसे ही भगवान श्री नरसिंह के नजदीक पहुंचते है, तो बताया जाता है कि वैसे ही बेडिय़ां खुल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *