पियुष चन्देल अलीराजपुर ___ स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ विद्यालय अलीराजपुर में गुरूपूर्णिमा महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। विद्यालय प्राचार्य समीर कुलकर्णी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथी माननीय एमएन बलोच एवं अरूण गेहलोत रहे। दोनों अतिथीयों ने विद्यार्थियों को विद्या का महत्व, अनुशासन में रहने तथा सत्यता की राह पर चलते हुए एक अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर गुरू को समर्पित करते हुए प्राथमिक कक्षा के बच्चों के द्वारा कविता, माध्यमिक कक्षा के बच्चों के द्वारा कहानी, तथा उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के बच्चों के द्वारा भाषण, गीत एवं कबीर की साखी प्रस्तुत की गई। उपप्राचार्य पंचानन बारीक ने स्कुल के हेड बॉय, हेड गर्ल सहित हाऊस प्रीफेट एवं कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। विद्यालय समिती के सदस्य राजेश राठौर तथा जगदीश गुप्ता भी आशिर्वचन दिये, तथा उनके द्वारा विद्यालय परिवार को गुरूपूर्णिमा के उपलक्ष्य में उपहार स्वरूप भेट दी गई। उक्त कार्यक्रम विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी हेतल चंदेल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसका संचालन ममता शर्मा और फातेमा कटपीस द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य के द्वारा किया गया। Post navigation जानिए एक ऐसा मात्र मंदिर है जहां विगत 2008 से अखंड राम धुन चल रही है जहां 24 घंटे सुनाई देती है ‘हरे राम हरे कृष्णा’ की धुन शाह अल्वी एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप, अतिपिछड़ी जाति में शामिल करने का किया आव्हान