सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावि की रिपोर्ट गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल भारतीय क्षत्रिय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा आज राजगढ़ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा आज राजगढ़ नगर में श्री गुरु टेकचंद जी महाराज श्री श्री 108 का भव्य जुलूस बग्गी यात्रा मैं निकाला गया इस भव्य चल समारोह में राजगढ़ ही नहीं अपितु पूरे तहसील के जूना गुजराती दर्जी समाज के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए जुलूस के प्रारंभ में दो घुड़सवार बच्चों को बिठाया गया । और बैंड बाजे के साथ समाज जन क्रमबद्ध तरीके से गुरुवर के भक्ति गीतों का रसपान कर चलते रहे । वहीं महिलाओं ने गुरु भक्ति में लीन होकर ग्रुप के प्रति अपनी आस्था के रूप में गुरु भक्ति पर भजन का रसपान करते हुए नृत्य किया वही श्री श्री 1008 गुरुदेव टेकचंद जी महाराज की बड़ी तस्वीर बग्गी में विराजित कर पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई यहां चल समारोह चारभुजा मंदिर राजगढ़ से प्रारंभ हुआ और नगर में चारों ओर भ्रमण कर पुनः एक बार चारभुजा मंदिर पहुंचा मंदिर में पहले चारभुजा नाथ की भव्य आरती उतारी गई फिर गुरुवर की आरती में सैकड़ों सो जाती बंधुओं ने आरती का लाभ लिया । तत्पश्चात अन्नकूट महोत्सव प्रारंभ हुआ जिसमें सैकड़ों समाज जनों ने गुरुप्रसाद का भोजन लाभ लिया। Post navigation परोपकर को महत्व देते हुए शर्मा परिवार ने दिवंगत माताजी का करवाया नेत्रदान जानिए एक ऐसा मात्र मंदिर है जहां विगत 2008 से अखंड राम धुन चल रही है जहां 24 घंटे सुनाई देती है ‘हरे राम हरे कृष्णा’ की धुन