खरडू बड़ी। 04/09/2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीहरि विष्णु के रूप में जन्मे कान्हा के स्वागत के लिए मंदिरों से लेकर घरों तक को भव्य रूप से सजाया गया । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्राम खरडु बड़ी के श्री चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में विशेष तैयारिया कर श्री कृष्ण भगवान की पालकी तैयार की गई।। श्रद्धालुओं ने कान्हा के दर्शन किए। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और सुगंधित फूलों से अलंकृत किया गया है। रात 12 बजते ही शंखनाद, घंटियों की गूंज और विशेष महाआरती के साथ कान्हा का दुग्धाभिषेक किया गया। महाआरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दही-हांडी प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण महाआरती से पहले श्री चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में ही दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !! जिसमें ग्रामीणजनो ने उपस्तिथ होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। Post navigation शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे शिक्षक जताया विरोध तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय गीताबाई राठौड़ की मौत