गौरव कटकानी, कालीदेवी 

आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर झाबुआ की नवागत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोनिका सिंह ने कालीदेवी थाने में शांति समिति की बैठक ली। त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मात्र 15 से 17 लोग ही उपस्थित हुए।

समन्वय में कमी के चलते कालीदेवी थाना प्रभारी और सूचना संकलन अधिकारी द्वारा स्थानीय मीडिया को इस बैठक की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। इसके अतिरिक्त, व्यापारी संघ को भी इस आयोजन की सूचना नहीं मिली। त्योहारों के समय व्यापारी वर्ग और मीडिया जैसे प्रमुख स्तंभों को दूर रखने से पुलिस की कार्यप्रणाली और सूचना तंत्र की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *