गौरव कटकानी, कालीदेवी 

कालीदेवी के नवागत थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे ने पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोपाल मोरी ने अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे हैं।

मुखबिर की सूचना पर कालीदेवी थाना प्रभारी रमेश चंद्र भास्करे ने ग्राम छापरी निवासी गोपाल पिता रतन मोरी के खेत में दबिश दी, जहां पुलिस ने खेत से अवैध रूप से लगाए गए गांजे के पौधे बरामद किए। कालीदेवी पुलिस ने कुल 240 गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 80.150 किलोग्राम है। बाजार में इसकी कीमत करीब 7,61,425 रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी आर. सी भास्करे , प्र.आर. महेंद्र चौहान , प्र.आर. राकेश गिरवाल , प्र.आर. पंकज राजावत , महिला प्र.आर. शीला रावत , आर. पंकज साकला , आर. गोलू वास्केल का विशेष योगदान रहा ।

थाना प्रभारी का कड़ा संदेश

“अवैध गतिविधियों एवं अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कालीदेवी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

आर.सी. भास्करे, थाना प्रभारी, कालीदेवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *