आजाद नगर, हमारे प्रतिनिधिः 23 जनवरी को अलीराजपुर जिले के आजादनगर मे एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है जिसमे नगर के मध्य मे स्थित कालिका मां के मंदिर मे स्वण॔ कलश चढाया जायेगा। जनसहयोग से करीब लाख रुपये की लागत से यह कलश तैयार हुआ है। समिति के अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक माधोसिंह डाबर ने बताया कि करीब 300 महिलाएँ इस अवसर पर एक जैसी साडी पहनकर भव्य शोभायात्रा मे कलश धारण कर चलेगी। इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमी अपना कारोबार बंद रखेंगे। समिति की ओर से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया जाए। Post navigation पहली बार किसी छोटी जगह पर बड़ा आयोजन, जनप्रतिनिधियों से सीधे सवाल, टीवी पर भी लाइव लुटेरों की पुलिस को खुली चुनौती, 300 पेटी शराब से भरे आबकारी विभाग के ट्रक को लूटा