बरझर (आजाद नगर): हजरत नवगज वली रेहमतुल्लाह अलेह का सलाना उर्स सन्दल के साथ पूरे शहर मे निकल कर मजार शरीफ पर जाकर खत्म हूआ। जहां फतेहा के बाद लंगर का आयोजन किया गया। साथ ही रात्रि में महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमे उस्ताद निलेखान सिद्दिकी एंड पार्टी पटियाला (पंजाब) ने कलाम पेश किए। इस महफिले कव्वाली को लोगों का भी अच्छा प्रतिसाद मिला। इस खास आयोजन में जोबट आम्बुआ, बरझर, दाहोद, रानापुर व झाबुआ के श्रदालुओं ने बड-चढ़ कर हिस्सा लिया। मजार पर रंग की महफिल और कुल की फातेहा के बाद उर्स का समापन हुआ। सदर इशाक खेश और नायब इकबाल शेख का इस आयोजन में अहम योगदान रहा। Post navigation लंबित मांगों को लेकर लामबंद हुए अध्यापक, विधायक को सौपा ज्ञापन धूमधाम से मनाया गया कृपाओं की माता मरियम का ग्रोटो महोत्सव