गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम गोमला में 21 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार राजू पिता लाला वसुनिया (मृतिका के पिता ) निवासी ग्राम सिलखोदरी थाना झाबुआ की लड़की गंगा का विवाह जाती धर्म एवम पूरे रीति रिवाज अनुसार ग्राम गोमला के भूरा खराड़ी के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। जिसकी एक ढाई माह की बच्ची भी है । सुबह करीब 4 बजे मृतिका के पति ने अपने ससुर को फोन कर बताया कि गंगा ने फांसी लगा ली है । सूचना मिलते ही मृतिका के पिता राजू वसुनिया , काका कैलाश वसुनिया , दुलेसिंह वसुनिया व परिवार के अन्य लोग मृतिका के ससुराल ग्राम गोमला पहुंचे तो देखा कि मृतिका फासी के फंदे पर लटकी हुई थी । मृतिका के पिता राजू ने पुलिस को सूचना दी । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230517-WA0002.mp4 मृतिका के पति भूरा खराड़ी ने बताया की हमे कल शादी में ग्राम सिलखोदरी जाना था जिसके लिए मैंने मना कर दिया तो शायद इसी बात को लेकर गंगा ने फासी लगा ली होगी । फिलहाल पुलिस ने मर्ग क्र. 22/2023 धारा 174 जा. फो के तहत मर्ग कायम कर लिया है । आगे की जांच जारी है । मौके पर कालीदेवी थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत , s.d.o.p बबीता बामनिया , तहसीलदार सुनील डावर व थाना कालीदेवी का बल उपस्थित है । Post navigation अज्ञात कारणों के चलते युवक ने अपने ही घर में लगाई फांसी, मौत कालीदेवी पुलिस ने कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च, ग्रामीणों से रूबरू हुए