गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी पुलिस के द्वारा आज शाम नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमे महिला थाना प्रभारी शर्मिला चौहान के साथ कालीदेवी थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-18-at-8.06.53-PM.mp4 फ्लैग मार्च पुलिस थाना परिसर से शुरू होकर रामा , रोटला रोड होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा । इस दौरान कालीदेवी थाना प्रभारी एवम महिला थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों से चर्चा भी की गई , एवम ग्रामीणों की परेशानियों से रूबरू हुए जिससे पुलिस और जनता मैं आपसी ताल मेल रहे व आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे । दोनो थाना प्रभारियों ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों एवम अवध नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है , और यह भी समझाइश दी की आपके क्षेत्र में कही अवैध नशे का कारोबार चल रहा हो तो आप पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे सूचना देने वालो का नाम गोपनीय रखा जाएगा । Post navigation अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत मकान की दीवार गिरने से 8 वर्षीय बालिका की मौत, 2 बच्चे गंभीर घायल