गौरव कटकानी कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम झरनिया में दीवार गिरने से एक बच्चे को मौत हो गई। हादसा आज शाम करीब 7 बजे फत्ता डामोर निवासी ग्राम झरनिया अपने नए भवन का निर्माण कार्य कर रहा था और रोजाना की तरह छोटे बच्चे वहा खेल रहे थे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230603-WA0014.mp4 रोजाना की तरह आज भी मकान निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद बच्चे वहा खेल रहे थे। तभी अचानक से दीवार बच्चो के ऊपर गिर गई। जिससे 8 वर्षीय बालिका लता पिता फत्ता डामोर उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम झरनिया की दीवार में दबने से मौके पर ही मौत हो गई।जबकि 2 अन्य बच्चे ईश्वर पिता फत्ता डामोर उम्र 6 वर्ष निवासी ग्राम झरनिया , नेहा पिता मैसा डामोर उम्र 2 वर्ष निवासी ग्राम झरनिया गंभीर रूप से घायल हो गए । परिजनों ने पुलिस थाना कालीदेवी पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कालीदेवी थाने से एएसआई अशोक चौहान और h.c.m योगेंद्र मावी मौके पर पहुंचे एवम घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कालीदेवी स्वास्थ केंद्र पर पहुंचाया। फिलहाल कालीदेवी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है । Post navigation कालीदेवी पुलिस ने कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च, ग्रामीणों से रूबरू हुए आठ सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी फिर हुए एक, एक दूसरे को पहनाई माला