गौरव कटकानी कालीदेवी से 2 किलोमीटर दूर ग्राम रामा में बीती रात अशोक पिता अमरा उर्फ अमरसिंह परमार उम्र करीब 20 वर्ष जिसने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फासी लगा ली । परिवारजन जब सुबह अशोक को उठाने के लिए अंदर गए तो देखा कि अशोक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है और उसकी सांस भी नही चल रही है । परिवार के लोगो ने तुरंत कालीदेवी पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कालीदेवी भेजा गया । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है आज की जांच की जा रही है । Post navigation तेज रफ्तार कार ने पिता – पुत्री को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत