समर्थ उपाध्याय भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
नगर प्रतिभावान खिलाड़ी व पार्षद समर्थ उर्फ गोलू उपाध्याय को भाजपा खेल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। प्रदेश संगठन से प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ प्रदेश खेल संयोजक विशाल राजोरिया की सहमति पर प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य शैलेष दुबे द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर झाबुआ राजवाड़ा पर स्थित आरएमएम के संरक्षक एवं अंचल मे खेल गतिविधियों मे संलग्न खेल प्रेमी बृजेंद्र (चुन्नु) शर्मा एवं ओपी राय द्वारा मिठाई खिलाकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। अवसर पर गोलु उपाध्याय के साथ उनके खिलाड़ी साथी स्वप्निल जैन, गोलू लोढ़ा, अतुल चौहान, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारी सदास्य प्रशांत उपाध्याय, मेघनगर से हिम्मतसिंग कछावा, अरविंद गणावा झाबुआ के नीरज खतेडिया, हितेशसिंह चौहान उपस्थित थे। नवनियुक्त संयोजक का स्वागत किया। नगर ही नहीं जिले का सुप्रसिद्ध खेल टीपीएल एवं सावन क्लब के कर्मठ सदस्य समर्थ उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करुंगा व जिले मे खेल प्रतिभाओ को निखारने एवं खेलो के स्तर को ओर अधिक ऊंचाई तक ले जाने हेतु हर सम्भव प्रयास करुंगा। प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, नप अध्यक्ष बंटी डामर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, पार्षद गजेन्द्र चौहान, भय्यु वैरागी, पीटर बबेरिया, महेश नागर, अमित शाहजी सहित नगर के खेल प्रेमी युवाओ व गणमान्य जनो ने बधाई दी।