महेन्द्र नागर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
सांसद कांतिलाल भूरिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया की अनुशंसा पर महेन्द्र नागर, लाला भाई को शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, रतनसिंह भाबर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, गुरूप्रसाद अरोरा, पूर्व जियोस सदस्य जितेन्द्र घोडावत, राजेश फौजदारसिंह डामोर, जसवंतसिंह भाबर, पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिया, मनीष बघेल, सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खान, आनंद चौहान, कादर शेख, राकेश पाठक, मनीष अहीरवार, रामू वर्मा, नानालाल कीर, श्रीमंत अरोरा आदि ने हर्ष व्यक्त किया व नागर को बधाई दी। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने दी।