भाजपा की गलत नीति के कारण देश का आमजन त्रस्त, देशहित के लिए कांग्रेस को वोट दे : महेंद्रसिंह मालवीय

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की जीत के लिए बागीदौरा राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक महेंद्रसिंह मालवीय ने आज थांदला विधानसभा के काकनवानी, मेघनगर, मदरानी, थांदला आदि कई जगह बैठक कर कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की गई। बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आमजन नहीं रहेगा दुखी पीडि़त और शोषित। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है जिस प्रकार से मोदी सरकार से आम जनता,व्यापारी, किसान, नौजवान त्रस्त हो गया है। इसके विपरीत भाजपा अपनी हठधर्मिता तानाशाही में मस्त है। भाजपा शासन में व्यापारियों के चेहरे से खुशी की जो चमक गायब हो गई है उसे कांग्रेस पुन: लाने का काम करेगी। भाजपा की गलत व तानाशाही नीति के चलते आज 5 साल में पूरे देश की आर्थिक हालत चरमरा गयी है। आमजन अपने को ठगा महसूस कर रहा है। व्यापार पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। छोटे व्यापारी भी जीएसटी की उलझन में ऐसे उलझे कि उनका व्यापार भी चौपट हो गया। जबकि भाजपा सरकार केवल अपनी हठधर्मिता का प्रदर्शन करते हुए व्यापार और व्यापारियों को तबाह करने में लगी रही। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से आज पूरे देश का आमजन त्रस्त है। इस सब को किनारे कर भाजपा अपनी हठधर्मिता के चलते सिर्फ राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने में लगी है। कांग्रेस पार्टी देश के गरीबों के साथ न्याय करने जा रही है जिसके तहत गरीबों को 72 हजार सालाना दिए जाएंगे। नाहरपूरा सरपंच कोदर कटारा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर सरपंच सहित कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए विधायक महेंद्रसिंह मालविया, क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर आदि ने उन्हें फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। बैठक को क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भूरका भाइ, थांदला विधानसभा प्रभारी आशीष भूरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, युवानेता जसवंत भाबोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलामकादर खॉन, पार्षद कमालुद्दीन शेख, आनंद चौहान, प्रदेश सचिव कामगार कांग्रेस जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख, पूर्व पार्षद अक्षय, शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, कांग्रेस नेता राकेश पाठक, श्रीमंत अरोड़ा, संजय निनामा, राजेन्द्र शर्मा, मि_ूसिंह गणावा, फौजदारसिंह डामोर, सरपंच शंकर डामर, चतरू खोखर, रुसमाल मैड़ा, बद्दा भूरिया, कमलेश सोनी, रामू वर्मा, शंभूसिंह डामोर, अरविंद कटारा आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया।
)