मानव जीवन नहीं बिगड़े इसलिए परमात्मा की भक्ति करते रहो : मुनिश्री रजत विजयी मसा

- Advertisement -

जितेंद्र राठौड़, झकनावदा
परम पूज्य गच्छादीपति आचार्य देवेश ऋषभचंद्र सूरीश्वर मसा के शिष्य रत्न परम पूज्य प्रवचनकार प्रतिष्ठा मार्गदर्शक मुनिराज रजतचंद्र विजय मसा की पावन निश्रा में केसरियानाथ दादा के प्रतिष्ठा महोत्सव की सुंदरतम पत्रिका का शुभ मुहूर्त में लेखन कार्य सकल जैन श्रीसंघ की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

मुनिश्री का झकनावदा नगर में हुआ आगमन-
मोहनखेड़ा तीर्थ से विहार कर पधारे मुनिराज रजतचंद्र विजय मसा का वाजते गाजते झकनावदा नगर में प्रवेश हुआ प्रमुख मार्गो से होते हुए जय जिनेंद्र के लाभार्थी परिवार कनकमल अनिल कोठारी परिवार के घर निवास पहुंचे यहां से वाजते गाजते नूतन केसरियानाथ भवन में आए सर्वप्रथम मुनिश्री को सकल जैन श्री संघ द्वारा वंदना की गई जय जिनेंद्र के लाभार्थी विमलादेवी एवं सपना कोठारी ने अक्षत श्रीफल से मुनिश्री की गवली की मंगलाचरण कर धर्म सभा का प्रारंभ करते हुए मुनि रजतचंद्र विजय मसा ने कहा कि भगवान का शासन व मानव जीवन पुण्योदय की प्राप्ति से मिला है। केसरियानाथ दादा की प्रतिष्ठा महोत्सव में सेवा भाव से समर्पित होकर इसे सफल बनाना है हिसाब न बिगड़े इसलिए मुनीम रखते हैं, केस नहीं बिगड़े इसलिए वकील रखते हैं शरीर नहीं बिगड़े इसलिए डॉक्टर रखते हैं। इसी प्रकार से मानव जीवन नहीं बिगड़े इसलिए परमात्मा की भक्ति करते रहो जिससे मानव जीवन नहीं बिगड़े मुनि श्री ने सकल श्री संघ को एकजुट होकर उत्साह पूर्वक प्रतिष्ठा महोत्सव को हाइट पर ले जाने के लिए सूचित किया समाज के सभी वर्गों को अपनी अपनी जिम्मेदारी दी गई मुनि श्री ने खास कहा परमात्मा के प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान रात्रि भोजन का दोष ना लगे इसकी विशेष सावधानी रखने को कहा एवं भोजन झुठा ना छूटे व जंयना पूर्वक भोजन बने श्री संघ को विशेष ध्यान देने को कहा।

पत्रिका लेखन मंत्रोच्चार के साथ किया
प्रवचन के पश्चात मुनिश्री द्वारा प्रभावशाली मंत्रोच्चार के साथ केसरियानाथ दादा की पत्रिका का लेखन कार्य का शुभ मुहूर्त में कनकमल अनिल कोठारी परिवार एवं सकल जैन श्रीसंघ झकनावदा द्वारा किया गया। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए पत्रिका को वाजते गाजते चौबीसी गाते हुए मंदिर में पत्रिका को कैसरियानाथ भगवान के चरणों में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा अर्पण की गई लाभार्थी परिवार की ओर से प्रभावना बांटी गई।

प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आचार्य भगवंत का 11 मई को होगा नगर मे मंगल प्रवेश
परम पूज्य गच्छादीपति आचार्य देवेश ऋषभचंद्र सूरीश्वर मसा का प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु 11 मई को शुभवेला मे झकनावदा नगर में प्रवेश होगा। पूज्य गुरुदेवश्री ने मुनिश्री रजतचंद्र विजय जी महाराज साहब को पंचानंद प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यभार की जिम्मेदारी प्रदान की है चतुर्थविध संघ का नगर आगमन होगा एवं झकनावदा सकल जैनश्री संघ व व्यवस्थापक निर्मल कुमार मांडोत, कोषाध्यक्ष दिनेश माण्डोत, सचिव शुभम विक्की सेठिया, परामर्शदाता रमणलाल माण्डोत, अर्जुन सेठिया द्वारा प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने की विनती की गई एवं समस्त जानकारी दी गई।
)