पवित्र हज के लिए अकबर खान हुए रवाना

- Advertisement -

थांदला। फसलों को तकल्लुफ है हमसे अगर, हम भी बेबस नहीं बेसहारा नहीं, जैसे ही सब्ज गुंबद नजर आएगा, बंदगी का करीना खुद-ब-खुद टपक जाएगा। इन पंक्तियों के साथ पवित्र हज यात्रा के लिए गुरुवार को अकबर खान रवाना हुए। इस अवसर पर जामा मस्जिद से हाफिज सलीमुद्दीन, सिराज खान नाते पढ़ते हुए गांधी चौक जुलूस के रूप में पहुंचे।  गांधी चौक पहुंचे पर हाजी अकबर खान को समाजजनों ने गले लगाकर विदाई दी तथा मक्का-मदीना शहर पहुंचने पर सभी के लिए दुआएं करने की बात कहीं। वहीं इसके पूर्व हज यात्रा पर निकले अकबर खान को सभी ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सदर कदरुद्दीन शेख, जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान, पार्षद कमालुद्दीन शेख, पार्षद कादर शेख, नासिर खान, लियाकत खान, हाजी शाहिद, निजामी शेख, अब्दुल हक, कुदरतउल्ला खान,  हशमत उल्ला खान और समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।