ईमानदारी के साथ कार्यकर्ता अपना कार्य करे तो कोई भी ताकत भाजपा को पराजित नहीं सकती : चावड़ा

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
विधानसभा क्षेत्र थांदला के समस्त मंडलों के प्रभारियों को दिशा निर्देश देते हुए संभागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा ने कहा कि अगर कार्यकर्ता ईमानदारी व लगन से अपने में जुट जाए तो कोई भी ताकत भाजपा को पराजित नहीं कर सकती। उन्होंने प्रत्येक मंडल के प्रभारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमें गर्व के साथ कहते हैं कि आज देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश मुख्यमंत्री हमारी भाजपा पार्टी के हैं। लेकिन इसे आगे कायम रखने के लिए हमें और भी अधिक ऊर्जा व लगन से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने भी कहा कि जिन बूथ पर हम कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने भी विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारी में कार्यकर्ताओं को जुट जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा संगीता विश्वास सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा, थांदला ग्रामीण मंडल बंटी डामोर, मेघनगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, मदरानी के कमलेश मचार, नौगांवा के रूपसिंह बारिया, खवासा-रमेश बारिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लिया। साथ ही संभागीय कार्यालय मंत्री आनंदसिंह पंवार, पूर्णकालिक संगठन मंत्री बामनका उपस्थित थे।