अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन हेतु तैयारियां पूर्ण , शुरू हुआ विसर्जन का कार्यक्रम

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

गणेश विसर्जन हेतु नगर की दोनों प्रमुख नदियों पर प्रदर्शन की व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी है| नगर की पद्मावती नदी एवं नौगांव नदी पर पोखर बनाकर गणेश विसर्जन करने हेतु नगर परिषद एवं प्रशासन द्वारा अपील की गई है| विसर्जन हेतु नौगांव नदी एवं पद्मावती नदी पर बड़े-बड़े पोखर बनाए गए हैं | वह लाइट को विसर्जन मार्ग को दुरुस्त कर श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था की गई है| विसर्जन के पुरवा नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर व नप कर्मचारी विजय गिरी, गौरांग राठौड़, यशदीप अरोड़ा सहित न प कर्मचारीयो एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वे पोखर में ही अपने गणेश जी का विसर्जन करें| श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नपा कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन विसर्जन स्थल पर पूरे समय उपस्थित रहेंगे|

 

)