सुनील भूरिया सर्व इसाई महासभा की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

विपुल पंचाल, झाबुआ
सर्व ईसाई महासभा की विगत दिनों भोपाल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जैरी पाॅल की अनुशंसा पर सर्वसम्मिति से झाबुआ के सुनिल भूरिया को सर्व ईसाई महासभा युवा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। जिसे लेकर समाजजनों ने सुनिल भूरिया का बधाई देते हुए। उनके अच्छे कार्यकाल की कामना की। भूरिया का कहना है कि संगठन के माध्यम से हमारा ध्येय समाज उत्थान होगा। इस बदलते परिवेश में आज की युवा पीढी बिगडती जा रही है। जिसे लेकर आज युवाओं की और विशेष ध्यान देते हुए उनकी शिक्षा, नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा आदि पर विशेष जोर दिया जायेगा। वहीं शासन की विभिन्न योजनाएं आज भी नीचले स्तर तक नही पहुंची है जिसें संगठन के माध्यम से विभिन्न समाजों से आपसी सामांजस्य स्थापित कर गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। संगठन सभी समाजों को सर्वपरी रखते हुए समाज हित में ही कार्य करेगा। जिसका मुख्य उददेश्य आधुनिकता की चकाचैंध से उन्हे धरातल से अवगत करवाना रहेगा। इस असवसर पर संगठन के अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ्रांसिस कटारा, जिलाध्यक्ष विलियम भाबोर, राष्ट्रीय महासचिव प्रेम भूरिया, जिला उपाध्यक्ष राजु डामोर, प्रदेश महासचिव जेरोम वाखला, प्रफुल बंटी सिंगार जिलाध्यक्ष, संदीप मेहता मीडिया प्रभारी , पेट्रीक गणावा एवं जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष जताते हुए भूरिया को बधाईयां दी।

)