जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत लगातार अलग अलग स्थानों पर चोरियां हो रही है। चोरों के निशाने पर इन दिनों अनाज व्यापारी है। कभी चौराहे से सोयाबीन के कट्टे तो कभी थाना काॅलोनी के सामने गेहूं के कट्टे चोरी हो चुकी हैं। मंगलवार–बुधवार की दरमियानी रात भ्ज्ञी गेंहू गोडाउन जैन मंदिर के पास से गेहूं ले जाने के लिए दीवार में सेंध लगा दी थी। जबकि बुधववा रात अनाज से भरी आयशर सुनील वाणी की आयशर में से लगभग 22 हजार की दो बैटरियां चोरी हो हो गई। खंडवा वड़ोदरा रोड जामोद पेट्रोल पंप पर देनों ट्रक खड़े हुए थे। इसमें से एक ट्रक G J 34 T 7787 में से दो बैटरी चोरी हो गई। ट्रक चालक अश्विन वाणी ने बताया कि सुबह जब आयशर को कुक्षी ले जाने के लिए गया तो देखा उसकी बैटरियां दोनों निकाली गई है। पेट्रोल पंप पर अब सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। Post navigation अनाज गोडाउन में चोरी, 25 से 30 कट्टे गेहूं के चुरा ले गए बदमाश खंडवा वड़ोदरा रोड पर लग रहा जाम, व्यवस्था सुधारने ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार