जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में आज खंडवा बड़ोदा रोड पर जाम लगा होने से लोगो को परेशानी हुई। भारी वाहनों के गुजरने से दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। आये दिन कभी बस का कंडक्टर ट्राफिक व्यवस्था सुधरता है तो कभी दुकानदार को सड़क पर खड़े रह के व्यवस्था देखना पड़ती है। जबकि नानपुर के बंटी वाणी ने बताया कि नानपुर में ट्राफिक व्यवस्था भगवान भरोसे है। आये दिन मोटरसाइकिल सवार बेधड़क सड़को पर तेज रफ्तार से वाहनो को चलाते है। लेकिन इनको देखने वाला जिमेदार क्यो चुप है। शैलेंद्र वाणी पंच ने कहा हमारे द्वार हाट बाजार के दिन दुकानों को अन्य जगह लगाने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत में दिया गया था लेकिन सचिव न तो पंचों की सुनवाई करता हैं न ग्रामीणों की हम तो जल्द पंच पद से भी इस्तीफे देने वाले है। बगैर पंचों की सहमति से ग्राम सभाएं हो जाती है निर्माण कार्य भी कर लेते है तो पंचों की क्या जरूरत है। Post navigation खंडवा-वडोदरा रोड पर खड़े आइशर ट्रक से दो बैटरी चोरी रात में चाेरी की, सुबह पकड़े गए बदमाश, नशे की हालत में सोए मिले