जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत कल रात में खंडवा बड़ोदा रोड स्थित जैन मंदिर के पास विक्की गिरीश चन्द्र वाणी के गेंहू क्लीन गोडाउन में चोरी हो गई। बदमाश ने पहले आगे शटर का ताला तोड़ने की कोसि कोशिशस की उसके बाद पीछे की दीवार तोड़ कर लगभग 25 से 30 कट्टे गेंहू के चोरी होने की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर थाना अंतर्गत लगातार चोरियों के मामले बड़ रहे है। लेकिन प्रसाशन कार्रवाई करने में आखिर व्यापारियों की क्यो मदद नही कर रहे है यह बड़ा सवाल है। इसके पूर्व भी बड़े बड़े वाहनो मे से सोयाबीन गेंहू आदि की चोरियां हुई थी। जिसकी घटना की जानकारी देने के बाद भी आवेदन तक नही लिए गए। विक्की वाणी ने उक्त चोरी की घटना नानपुर पुलिस को दी गई है। नानपुर पुलिस ने घटनास्थल जाकर जायजा लिया गया। Post navigation स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक में से अनाज के कट्टे चोरी कर रहे चोर खंडवा-वडोदरा रोड पर खड़े आइशर ट्रक से दो बैटरी चोरी