जोबट उपचुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक : हर बूथ से 50% से अधिक वोटिंग करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए – हितानंद शर्मा

- Advertisement -

विजय मालवी @बड़ी खट्टाली 

भाजपा कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास रहना चाहिए कि प्रत्येक बूथ को जीतने की रचना बनाना है। हर बूथ से 50% से अधिक वोटिंग करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना। हमारी पार्टी देश के लिए काम करती है पार्टी में लोकतंत्र से समझौता नहीं किया जाता है। हमारी सरकार जब बनी तो सबसे पहले 370 धारा को हटाया गया। फिर राम मंदिर को बनाने का प्रयास किया गया हमारी सरकार सबसे अच्छी सरकार है। जो राम मंदिर बनाने का काम कर रही है जो हमारी सरकार ही कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए हम अथक प्रयास करेंगे। यह बात पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने मंगलवार को जोबट विधानसभा के बड़ी खट्टाली मण्डल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। साथ ही जोबट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हितानंद शर्मा प्रदेश सह संगठन महामंत्री, जयपाल जी चावड़ा संभागीय संगठन मंत्री, सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, वीरेंद्र बघेल मंडलप्रभारी, हीरालाल शर्मा मंडल प्रभारी, मुकाम सिंह डावर मंडल प्रभारी, कलमसिंह कनेश, देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष मदनलाल लड्ढा, जनपद अध्यक्ष शकुंतला डूडवे, मुलेश बघेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़, ललित राठौड़, सरपंच भारतसिंह डूडवे, भैरु सिंहकनेश, भावसिंह डुडवे इकबाल खत्री मिडिया प्रभारी विजय मालवी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।