प्रदेश मे बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला किया दहन

- Advertisement -

फिरोज खान, अलीराजपुर
अलीराजपुर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया के आह्वान एवं युथ कांग्रेस जिला प्रभारीपुनीतसिंह पारिया के निर्देश पर प्रदेश मे बढ़ते अपराधों की घटनाओ को विरोध स्वरूप  बुधवार को युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई एवं युवा नेता पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में अलीराजपुर शहर में प्रदेश में सत्तारूढ रावण रूपी भाजपा सरकार का पुतला दहन किया| उक्त पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बिच खिचातानी और झूमा झटकी भी हुई इसी बिच युवाओं ने पुटले को आग के हवाले किया, अर्धजले पुतले को पुलिस ने बड़ी मसक्क्त के बाद अपने कब्जे में लेकर बुझाया |

पुतला दहन के बाद युवा विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने कहा मध्यप्रदेश सरकार में आदिवासीयो पर जिस तरह से अमानवीय घटनाए घटित हो रही है, उन्हे सुनकर दिल दहल जाता है |
अपराधीयों के सामने प्रदेश सरकार लाचार है, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों वर्गो पर लगातार अपराध बढते जा रहे हे| इसके पहले इंदौर, देवास, सतना, रीवा, जेसी जगह पर घटना हो चुकी है |
विगत दिनो सिंगरोली के आदिवासी समाज के कन्हैयालाल भील को पहले तो बुरी तरह पीटा गया| बाद में उसे एक वाहन से बांधकर कई किलो मीटर तक घसीटा गया व बड़ी ही निर्दयता से उस पर अमानवीय यातनाएं दी गई, जिससे उसकी मौत हो गईं | यह घटना मानवता और प्रदेश के मस्तक पर कलंक है| इस तरह के कृत्य की युवा कांग्रेस कड़ी निन्दा करता हे| प्रदेश में अराजकता का माहोल हे, राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, खूंखार अपराधियो में सरकार की लेखमात्र भी भाव नही हे | आए दिन सरकार की नाक के नीचे अपराधी संगीन अपराध कर दफा हो जाते है| उनकी गिरफ्तारी तक नही होती| सरकार और प्रशासन मुकदर्शक बने हुए है | कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव जाहिर मुगल यूवा नेता सोनू वर्मा, प्रदीप रावत, धानसिंह चोहान, इरफान मंसूरी, मनीष चौहान इरशाद चंदेरी, पिंटू सेन, सुरेंद्र चौहान, अंगरसिंह, प्रदीप सोनी, सलमान मकरानी, प्रकाश बघेल,जुवान डुडवे, वसीम लाला, विक्रम चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे|