सोंडवा में विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

0

सोंडवा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोण्डवा के विद्यार्थियों द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन और देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरधारीलाल राठौड़ द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। नगरवासियों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजन भव्य और आकर्षक नजर आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.