जोबट। सामुदायिक भवन परिसर में जनजाति समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रत्येक हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी के प्रत्येक स्कूल के 5- 5 प्रतिभाओं का सम्मान किया है। जोबट विकासखंड के 27 विद्यालय के विद्यार्थी जो जनजाति समाज के थे उनका चयन किया। इस मौके पर 150 से अधिक विद्यार्थी सम्मान किया। 

इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा से उत्तीर्ण की है ऐसे 5- 5 विद्यार्थियों का चयनित स्कूल स्तर पर किया गया था जिनका सम्मान यहां पर जनजाति विकास मंच अलीराजपुर विकासखंड जोबट के बैनर तले किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भूपेंद्र कसेरा भाग संघचालक थे जिन्होंने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि आज की इस आधुनिक शिक्षा के साथ पुरानी शिक्षा भी जरूरी है। राजू महाराज ने आध्यात्मिक शिक्षा और नैतिक शिक्षा को लेकर ओजस्वी वाणी में अनेक प्रकार के उदाहरण दिए। प्रताप सिंह डावर खंड शिक्षा अधिकारी और रिटायर्ड डीएसपी विशन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यहां पर जनजाति विकास मंच के जिला अध्यक्ष राजेश दुर्वे महेश भामदरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान यहां पर जिला पंचायत सदस्य रिंकूबाला लाल सिंह डावर, मगन सिंह डावर, जगन सिंह बामनिया, डॉ.ईश्वर सिंह डावर, अरविंद बघेल, रुमाल सिंह मौर्य, दिप्तेश्वरी गुथरिया, दिनेश डावर, शेकू सिंह गडरिया, दिलीप कनेश, नगर परिषद उपाध्यक्ष अमृतलाल टवली रविकांत परवाल, राजेंद्र टवली, संदीप जैन, हरीश सोनी, वासुदेव वाणी, पंडित हरिओम शर्मा, साथ ही सभी स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यहां पर राजेंद्र कोदे ने किया और आभार सेकुसिह गाडरिया ने माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *