जोबट। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम राठौर, आलीराजपुर जिले के प्रभारी प्रभु राठौड़ की अनुशंसा पर राजीव सिंह (उपाध्यक्ष संघठन प्रभारी म.प्र) द्वारा जोबट ब्लॉक के संगठन मंत्री के पद पर लक्की राठौर को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल,वरिष्ठ नेता मम्मा मिया,डॉ आराम पटेल,इमानवेल नावेल,यतेंद्र शर्मा,जिला संगठन मंत्री खुर्शीद दीवान, जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े,शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू अजनार आदि नेताओ ने बधाई दी। वही युवाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। आगामी विधानसभा चुनाओ को देखते हुए कांग्रेस ने इस बार जोबट ब्लाक के साथ पूरी विधानसभा में युवाओ को जगह दी है जिसमे जोबट ब्लाक अध्यक्ष कालू मेडा, कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद बघेल, शहर अध्यक्ष जीतू अजनार, की नियुक्ति की थी। Post navigation SDOP द्वारा जोबट के विभिन्न ढाबो पर दी दबिश, ज़ब्त की अवैध शराब जनजाति समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया