सुनिल खेडे, जोबट विगत दो माह से मणीपुर में हो रही हिंसा को लेकर स्थानीय चर्च परिसर से तहसील कार्यालय तक सयुक्त इसाई समुदाय द्वारा सैकडो की संख्या में महिलाओं, पुरूषो व बच्चो के साथ मौन रैली निकाली गई। उसके पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के पूर्व इसाई समुदाय द्वारा सामुहिक रूप से एक स्वर में होगी शाति चारो और गीत गाया गया । ज्ञापन में राष्ट्रपति से मणीपुर हिंसा को लेकर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने तथा 11 मांगे रखी गई । मणीपुर में दोनो समुदायों में हो रही हिंसा को लेकर मांग की गई है की मौजूदा सरकार इस हिंसा को रोकने में नाकामयाब नजर आ रही है व मुखदर्शक बनी बैठी है। ऐसे में जरूरी है कि वहा राष्ट्रपति शासन लागु किया जाये साथ ही हिंसा के दौरान अपराधियों पर कडी कार्यवाही की जावे। हिंसा में पीडितो को उचित मुवावजे की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने के बाद शांतिपूर्ण तरिके से तहसील कार्यालय से रैली निकालकर चर्च पर पहुंचकर वहां राष्ट्रगान के बाद वंदेमातरम् व भारत माता की जय नारो के साथ समाप्त की गई । Post navigation जनजाति समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया नवागत पुलिस अधीक्षक व्यास ने जानी समस्याएं, कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश